सिंधिया ने किया राजसी अंदाज में शमी पूजन

Oct 03 2025

ग्वालियर। सिंधिया परिवार द्वारा राजसी पोशाक में परंपरागत ढंग से दशहरा मनाया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सिर पर खास मराठी पगडी और राजसी वेशभूषा और तलवार टांगकर देवघर गोरखी पहुंचे। उनके पुत्र महान आर्यमन सिंधिया भी पिता के साथ पूजा करने गए। जहां पिता पुत्र ने रियासतकालीन शस्त्रों, रियासतकालीन राजचिन्हों का किया पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मांडरे की माता के सामने पहुंचकर शमी वृक्ष का पूजन किया। इस दौरान मराठा सरदारों ने शमी वृक्ष की पत्तियों को लूटा। मान्यता है कि महाभारत में पांडवों ने अपने शस्त्र इसी वृक्ष में छिपाए थे और इन्हीं शस्त्रों से महाभारत में विजय पाई थी।