ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्रीराम की आरती उतारी

Oct 02 2025

श्री रामलीला समिति के मुख्य संरक्षक केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, परिवार सहित लीला का दर्शन के लिए उपस्थित रहें। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्रीराम की आरती उतारी और श्रीराम की लीलाओं का दर्शन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि देवेंद्र वशिष्ठ के द्वारा लीला कई वर्षों से देखता आ रहा हूं आज लक्ष्मण मेघनाद का युद्ध देखकर सजीव लीला का आभास हुआ, भव्य व शानदार वाटर प्रूफ मंच के लिए राकेश कुशवाह की सराहना की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विष्णु गर्ग, रमेश अग्रवाल, राधेश्याम भाकर, विजय गोयल, सत्यकुमार मिश्रा, विजय गर्ग, विधायक मोहन सिंह राठौर, मुन्नालाल गोयल, रामनारायण मिश्रा संजय क_ल, उमा शंकर सोनी, अनिल सोमानी, अशोक गोयल, अशोक शर्मा, महेंद्र भदकारिया, श्रीमती रूचिका श्रीवास्तव, उषा चौहान, प्रियंका गर्ग, सरोज मिश्रा, संगीता पाल, सपना पाल, मधुलिका क्षीरसागर, साधना शांडिल्य आदि उपस्थित रही।