विजय दशमी पर संभागायुक्त,आईजी, डीआईजी, कलेक्टर व एसएसपी ने किया शस्त्र-पूजन
Oct 02 2025
ग्वालियर। भारतीय सनातन संस्कृति में गहरे तक रची-बसी प्राचीन शस्त्र-पूजन परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व पर ग्वालियर में उत्साह, उमंग व धूमधाम के साथ शस्त्रों की पूजा की गई। यहां डीआरपी लाइन स्थित पुलिस शस्त्रागार परिसर में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने इस अवसर पर सभी को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनायें दीं। साथ ही कहा कि भारतीय संस्कृति एवं जनमानस में विजय दशमी पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय के साथ-साथ शक्ति की आराधना का भी पर्व है।
डीआरपी लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सनातन संस्कृति के विधि-विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच यज्ञ में पवित्र आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गईं। इसी क्रम में शक्ति पूजा की अन्य रश्म भी निभाई गईं।
संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं एसएसपी धर्मवीर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर पर शस्त्र-पूजन की रश्म स्वरूप आसमान में हर्ष फायर किए।
शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह राठौर, संभागायुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविन्द सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं एसएसपी धर्मवीर सिंह, एसपी ईओडबल्यू दिलीप सिंह तोमर, एएसपी सुश्री विदिता डागर, सुश्री सुमन गुर्जर व जयराज कुवेर व एसपी लोक आयुक्त निरंजन शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थिति थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









