घोष के साथ संघ का पथ संचलन निकला

Oct 02 2025

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना शताब्दी वर्ष का आगाज विजयादशमी से हुआ। इसको लेकर संघ के स्वयंसेवकों ने शहरभर में उत्साह से पथ संचलन निकाले। संघ के ग्वालियर विभाग के अंतर्गत 14 नगर, 6 खंड, 67 मंडल और 141 बस्तियों में 208 स्थानों पर पथ संचलन निकाले गए। पथ संचलन में 73 हजार से अधिक स्वयंसेवकों की उपस्थिति दर्ज कराई। 
विजयादशमी पर गुरुवार को सुबह 7.30 से 10 बजे तक पथ संचलन निकाले गए। इसके बाद अन्य जगहों पर 3 से 12 अक्टूबर तक पथ संचलन निकाले जाएंगे। लश्कर क्षेत्र में पथ संचलन गुरुवार को नई सडक़ स्थित संघ कार्यालय से, माधव महाविद्यालय से, पीजीवी महाविद्यालय, महाराजा अग्रसेन पार्क दौलतगंज से, गजराराजा स्कूल, आराधना लक्ष्मीगंज, टकसाल स्कूल, शिवाजी पार्क आदि स्थानों से निकाले गए। इस दौरान स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजन भी किया। इस दौरान गणवेशधारी स्वयंसेवक घोष की ध्वनि पर कदमताल करते हुए महानगर के 14 नगरों में निकले।