गंगादास की शाला में हुआ शस्त्र पूजन

Oct 02 2025

ग्वालियर। गंगादास की शाला में परंपरागत रूप से दशहरा पर शस्त्र पूजन किया गया। दोपहर 12 बजे निशान का पूजन किया गया। पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवकदास महाराज ने बताया कि शाला में उन अस्त्र शस्त्रों का पूजन किया गया। जिन्हें 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में साधु संतों द्वारा चलाया गया था। इस अवसर पर नागा संतों ने तलवार, पटा बरछी आदि चलाकर सलामी दी। गंगोदास की बड़ी शाला में विजयादशमी पूजन की परंपरा अकबर के जमाने से चली आ रही है।