राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को राजनीतिज्ञों ने किया याद

Oct 02 2025

ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजनीतिज्ञों ने उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। फूलबाग मैदान में गांधी प्रतिमा और पड़ाव चौराहा पर बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस के पदाधिकारी पहुंचे और माल्यार्पण किया।
इस मौके पर कांग्रेस व भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि बापू का योगदान न केवल आजादी दिलाने में रहा, बल्कि उन्होंने सामाजिक बुराइयों को दूर करने में भूमिका निभाई।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी व बहादुरी की जो मिसाल कायम की वह आज भी जीवंत है।