पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर अभिशेख कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

Oct 02 2025

ग्वालियर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला ग्वालियर द्वारा कायस्थ कुल वंशज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर जल एवं गंगा जल से अभिशेख कर उन्हें माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पं. प्रभात बित्थरिया द्वारा वैदिक मंत्रोंचार कर पूजन पूर्ण कराया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राकेश रायजादा, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष शशिकांत-भटनागर, राष्ट्रीय सचिव राकेश सक्सेना, हेमंत खरे संभागीय अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष देवशरण श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव संजय सक्सेना, डाक्टर उदय श्रीवास्तव, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण भटनागर, राजीव सक्सेना नलिन कुलश्रेष्ठ, मुकेश भटनागर, योगेश भटनागर हर्ष श्रीवास्तव श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, विनिता श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।