खाली प्लाटों पर जमा बारिश के पानी से रहवासी परेशान
Oct 01 2025
भितरवार। नगर के वार्ड 9 में खाली प्लाटों पर जमा बारिश का पानी रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। निकासी न होने से सडक़ तक कई दिनों से भरे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। जिससे लोगों द्वारा मच्छर जनित बीमारी फैलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। लोगों द्वारा अवगत कराने के बाद भी स्थानीय निकाय ने प्लाटों पर जमा पानी की निकासी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की।
जानकारी के अनुसार नगर वार्ड 9 शिक्षक कॉलोनी के पास एक गली में किसी के दो तीन खाली प्लाट हैं। जिनमें बारिश कई दिनों से बारिश का पानी भरा हुआ है। नाली न होने इन प्लाटों पर भरे पानी की निकासी नहीं हो सकी। जमा पानी में जानवर विचरण करते रहते हैं। प्लाटों पर भरा गंदगी युक्त पानी गली की सडक़ तक जा पहुंचा है। जिससे लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रहवासियों ने बताया कि प्लाटों पर भरे पानी में काफी मच्छर पैदा हो गए हैं। जिससे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में मच्छर जनित बीमारी मलेरिया बुखार और जानलेवा डेंगू की बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। रहवासियों ने बताया कि प्लाटों से पानी की निकासी के लिए स्थानीय निकाय के जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। प्लाटों पर जमा गंदे पानी की निकासी न होने पर रहवासियों में निकाय के खिलाफ नाराजगी का माहौल बना हुआ है।
वहीं इसी प्रकार नगर के अन्य वार्डों में भी कई खाली प्लाट हैं। जिनमें भी बारिश पानी भरा हुआ है। जिससे प्लाटों के आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









