बारिश ने बिगाडा दशहरा बाजार शिल्पकारों को लागत निकालना हुआ मुश्किल
Oct 01 2025
ग्वालियर। रावण का दहन आज गुरुवार शाम होगा। लेकिन इस बार ग्वालियर में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाने वाले शिल्पकारों का धंधा पूरी तरह मंदा पड़ गया है। लगातार बारिश ने उनके बनाए पुतलों को खराब कर दिया है। गोंद और रंग से की गई सजावट पानी में गल गई है। हालत यह है कि शिल्पकार अब लागत निकालने की जद्दोजहद में जुटे हैं और ग्राहकों को मनमाने दामों पर पुतले बेचने को मजबूर हैं।
बीती रात शहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने दशहरा पुतला बाजार को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। खुले में रखे कई पुतले भीगकर कमजोर हो गए। पुतलों की सजावट और कागज की परतें फट गई। जिन पुतलों पर घंटों की मेहनत और रुपए खर्च किए गए थे, वे भी अब किसी काम के नहीं बचे। पुतलों में लगी घास भी भीग गई है। शिल्पकारों का कहना है कि ऐसी स्थिति में नया पुतला तैयार करने का समय और संसाधन दोनों ही नहीं हैं।
दूसरी ओर दशहरा समितियों और आयोजकों के सामने भी दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। उन्हें तय समय पर पुतले नहीं मिल पा रहे। कई समितियां तैयार पुतलों की गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं हैं। आयोजकों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें जैसे-तैसे उपलब्ध पुतले ही खरीदने पड़ रहे हैं, क्योंकि समय बेहद कम बचा है और पर्व की परंपरा निभाना भी जरूरी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









