वरिष्ठ पत्रकार श्याम मोहन डंडोतिया के निधन पर ग्वालियर प्रेस क्लब ने किया शोक व्यक्त

Oct 01 2025

ग्वालियर। मुरैना के वरिष्ठ पत्रकार श्याम मोहन डंडोतिया के दु:खद निधन होने पर ग्वालियर प्रेस क्लब ने शोक व्यक्त करते हुए दिबंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वरिष्ठ पत्रकार श्याम मोहन डंडोतिया को 5 दिन पहले सांप ने काट लिया था। ग्वालियर के शासकीय हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को मुरैना जिले के गांव देवरी में किया गया।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुरेश डंडोतिया, विनय अग्रवाल, सुरेश शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, संजय त्रिपाठी, प्रवीण दुबे, जोगेंद्र सेन, हरीश चंद्रा, राज दुबे, विनोद शर्मा, सुनील पाठक, मनोज चौवे, राजेश जायसवाल, रवि उपाध्याय, जयदीप सिकरवार, सहित अन्य पत्रकार साथी शामिल है।