श्री गंगदास की बड़ी शाला में विजयादशमी पर होगा शस्त्रों का पूजन 2 अक्टूबर को
Oct 01 2025
ग्वालियर। शहर के ऐतिहासिक एवम प्राचीन धार्मिक स्थल सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला में विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जायेगा।
रामकिशन दास शाला की ओर से बताया गया है कि लक्ष्मीबाई कॉलोनी पड़ाव स्थित सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला में आज 2 अक्टूबर गुरुवार को दोपहर 12 बजे विजयादशमी का पर्व व शस्त्र पूजन करके मनाया जाएगा। शाला के महंत महंत रामसेवकदास महाराज के सानिध्य में अंचल के साधु संत शाला पर एकत्रित होकर 1857 में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुए संतों के शस्त्रों के हथियारों बरछी, कृपाण कटारी तलवार चिमटे आदि का पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्राचीन तोप भी चलाई जाएगी। शाला में परंपरागत रूप से निर्मोही, निर्वाणी और दिगंबर तीनों अनी अखाड़ों के निशानों का पूजन भी किया जाएगा। इसके बाद साधु संत शाला परिसर में शस्त्र संचालन का हैरतअंगेज प्रदर्शन करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









