विशाल पांडे ने फ्रांस में आयरनमैन वल्र्ड चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया
Oct 01 2025
ग्वालियर। ग्वालियर के ट्रायथलीट विशाल पांडे ने शहर और देश का नाम रोशन करते हुए फ्रांस के नीस में आयोजित आयरनमैन वल्र्ड चैम्पियनशिप 2025 में हिस्सा लिया।
आयरनमैन वल्र्ड चैम्पियनशिप दुनिया की सबसे कठिन सहनशक्ति प्रतियोगिताओं में से एक है। इसमें खिलाडिय़ों को 3.8 किमी तैराकी, 180 किमी साइक्लिंग और 42.2 किमी मैराथन पूरी करनी होती है। इस प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए खिलाडिय़ों को क्वालिफाई करना पड़ता है। विशाल ने अक्टूबर 2024 में मलेशिया के आयरनमैन लैंगकावी में अपनी आयु वर्ग में 13वाँ स्थान हासिल किया था। संयोग से, इस वर्ग में कुल 13 क्वालिफाई स्लॉट थे और इस प्रदर्शन से उन्हें सीधे फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन मिल गया।
नीस का ट्रैक अपनी ऊँचाई और 2,500 मीटर से अधिक कठिन चढ़ाई-उतराई के लिए मशहूर है। इस चुनौतीपूर्ण कोर्स के लिए विशाल ने कई महीनों तक कड़ी मेहनत की और हर हफ्ते 12 से 14 घंटे का संतुलित प्रशिक्षण लेकर खुद को तैयार किया।
यह सफर केवल विशाल का नहीं रहा बल्कि पूरे परिवार का बन गया। उनकी पत्नी कविता पांडे ने भी इस साल दो आरनमेन 70.3 रेस पूरी कीं, जबकि उनके बच्चे कविशा और वेदांश ने प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन बनाए रखने में बड़ा योगदान दिया।
रेस के दिन विशाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैराथन खंड में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय बनाया। हालांकि साइक्लिंग हिस्से में वे अपेक्षित पावर नहीं दे पाए, फिर भी विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेना और रन में हासिल करना उनके करियर का बड़ा पड़ाव रहा।
विशाल ने कहा यह मेरी पहली रेस थी जो बाहर हुई। विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना और फ्रांस के नीस में भारत का प्रतिनिधित्व करना अविस्मरणीय अनुभव रहा। यह चैम्पियनशिप विशाल के लिए एक शुरुआत है, अंत नहीं। वे अब अगले 40 दिनों में होने वाली आयरनमैन लैंगकॉवी की तैयारी कर रहे हैं और मानते हैं कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है। ग्वालियर के बेटे विशाल पांडे ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और जुनून से कोई भी खिलाड़ी विश्व स्तर तक पहुँच सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









