रावण ने विभीषण को लात मारकर लंका से निकाला, राम ने लंका का राजा घोषित किया
Oct 01 2025
ग्वालियर। श्री रामलीला समारोह समिति द्वारा आयोतिज रामलीला में विभीषण अपने भाई रावण को समझाता है कि श्रीराम से बेर ठीक नहीं है, आप सीता माता को सम्मान सहित श्रीराम के पास पहुचा दो इसी में आपकी भलाई है। रावण क्रोधित होकर विभीषण को लात मारकर लंका से निकाल देता है। विभीषण अपनी माता से आज्ञा पाकर श्रीराम की शरण में जाते है। श्रीराम विभीषण को अपना मित्र बनाते है और लंका का राजा घोषित करते है।
उधर श्रीराम समुद्र देवता की आराधना करते है। तीन दिन तक अराधना करने के बाद जब समुद्र देवता रास्ता नहीं देते है तो श्रीराम क्रोधित होकर समुद्र देवता को सुखाने के लिए जैसे ही धनुष चलाते है, तभी समुद्र देवता प्रकट होते है और बताते है कि आपकी सेना में नल-नील नामक दो वानर है उनको यह वरदान हे कि वो जो भी वस्तु समुद्र में डालेगेें वह डूबेगी नहीं।
तब श्रीराम नल-नील और वानर सेना की सहायता से सेतु का निर्माण करतेहै। श्रीराम रामेश्वर की स्थापना करते है। स्थापना हेतु श्रीराम पूजा पाठ के लिए वह रावण को बुलाते है और इस प्रकार रामेश्वर की स्थापना करते है।
तत्पष्चात श्रीराम रावण को एक ओर मौका देते है कि वह शान्तिपूर्वक सीता को बापस कर दें। इस हेतु वह अंगद को शांति दूत के रूप में रावण के पास भेजते है। अंगद जब रावण के दरबार में पहुचता है तो दोनो के मध्य रोचक संवाद होता है। तब अंगद कहता है कि तुम्हारे दरबार में अगर कोई भी वीर मेरा पैर हिला दे तो मैं वचन देता हूॅ कि श्रीराम बापिस अयोध्या चले जायेगे। अंगद रावण के दरबार में पेर जमाकर खडा हो जाता है और एक-एक वीर अंगद का पैर उठाने की कोषिष करते है लेकिन उठा नहीं पाते है, यहां तक कि इन्द्रजीत भी पेर उहीं उठा पाता है। तब रावण स्वयं उठकर अंगद के पैर को उठाने की कोषिष करता है तो अंगद अपना पैर हटा लेता है और कहता है कि मैरे पैर क्या पड़ता हैं श्रीराम के पैर पड़ तो तैरा कल्याण होगा।
निकलेगा चल समारोह आज
रामलीला समारोह समिति द्वारा आज गुरूवार 2 अक्टूबर को चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह के संयोजक रामनारायण मिश्रा एवं संजय कंठ्ठल ने बताया की चल समारोह अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर इंदरगंज चौराहा, दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, राम मंदिर, फालका बाजार,शिंदे की छावनी होते हुए फूलबाग मैदान पर पहुंचेगा। समारोह में आकर्षक झांकियां होंगी।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विष्णु गर्ग, राधेश्याम भाकर, सत्यकुमार मिश्रा, विजय गर्ग, विजय गोयल, राजकुमार गुप्ता, रमेश अग्रवाल, बाल खांडे, रामनारायण मिश्रा, उमाशंकर सोनी, संजय क_ल, सुरेन्द्र शर्मा, आरडी शर्मा, रामकुमार गोयल, विशाल जैन, संजय जैन, डॉ नरेश देव, आनंद सावंत, जितेन्द्र जयसवाल, विनोद गोयल, संजय शांडिल्य, शैलेंद्र यादव, रवि आनंद गौड़, मोहन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









