भाविप शाखा-समर्पण ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन

Oct 01 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराज बाडे पोस्ट ऑफिस प्रांगण और चेतक पुरी, सांइस कॉलेज झुग्गी झोपड़ी व बाहर से सामान बेचने आए परिवार की कन्या लागुंर का पैर पूजन कर 60 जनों को उपहार व खाद्यान्न सामग्री दी गई।
राष्ट्रगान प्रभारी व संस्थापक संजय धवन ने बताया रामनवमी पर यह कन्या पूजन का आयोजन हर वर्ष होता है। मुख्य अतिथि सुधीर अग्रवाल ने शाखा समर्पण के सेवा संस्कार प्रकल्पों को निरंतर करने पर पूरी टीम को बधाई शुभ कामनाएँ दी।
विशिष्ट अतिथि वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया पहले कन्या को बोझ समझा जाता था, ओर अब कन्या होने पर बेंड बाजो के साथ खुशीया मनाते हुए लाते हे।
इस अवसर पर अरविंद दुदावत, विम्मी सचदेवा, मधु धवन, महेश धीमान, पुष्पा प्रजापति, कैलाश अग्रवाल, राजकुमार राय, संजय खण्डेलवाल, भूपेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र शिवहरे,  लालाराम रजक, पन्नालाल निरंकारी, कमल रजक, प्रकाश राव मदान, नाथू सिंह, लक्ष्मी नारायण बघेल, महेश जैसवाल, सुरेश अरोरा, महादेव, रामबाबू, अशोक पमनानी, रवि टिकेकर आदि उपस्थित थे।