मैं हूॅ अभिमन्यु अभियान के स्कूली छात्राओं को किया जागरूक

Sep 30 2025

ग्वालियर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश मैं हॅूं अभिमन्यु अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा समाज में पुरुष वर्ग को महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना है। 
इसी तारतम्य में ग्वालियर पुलिस द्वारा मैं हॅूं अभिमन्यु अभियान में थाना कोतवाली क्षेत्रातंर्गत किड्स कान्वेंट स्कूल में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा व थाना स्टॉफ द्वारा मैं हूं अभिमन्यु अभियान-03 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
 थाना प्रभारी कोतवाली मोहिनी वर्मा ने उपस्थित छात्राओं तथा स्कूल स्टाफ को महिलाओं की सुरक्षा व समानता तथा पुरुष वर्ग में नारी के प्रति सम्मान का भाव बढ़ाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे मैं हूँ अभिमन्यु अभियान से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल अपराध, महिला संबधी अपराध, साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया। वर्तमान समय में हो रहे साइबर संबंधी अपराधों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, साइबर ब्लैकमेलिंग, हाउस अरेस्ट, साइबरस्टॉकिंग आदि जैसे अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। 
उपस्थित छात्राओं को मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 112 सेवा, 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया और छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही के लिये ग्वालियर पुलिस आपके साथ है। इस मौके पर एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय कठ्ठल, विजय गर्ग, व स्कूल की टीचर उपस्थित हुए।