कायस्थ दिवस के रूप में शास्त्री की जयंती मनाएगा कायस्थ समाज
Sep 30 2025
ग्वालियर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जिला ग्वालियर की संयुक्त बैठक में 2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को कायस्थ दिवस के रूप में मनाए जाने पर समाज के सभी घटकों की सहमति हुई है।
जिसमें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सभी सामाजिक बंधुओं के साथ पूर्व संध्या पर शास्त्री चौक पर एकत्रित होकर प्रतिमा की एवं उसके आसपास की सफाई की जावेगी और प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
2 ऑक्टूवर को शास्त्री जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा और कायस्थ समाज के साथ साथ शहर में कार्यरत सभी संस्थाओं एवं सभी राजनैतिक पार्टियों व आमजन को पुष्पांजलि में शामिल होने की अपील की है। पुष्पांजलि कार्यक्रम 2 ऑक्टूवर को सुबह 10 बजे से की जावेगी।
इसी के साथ ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला ग्वालियर में सदस्य बढ़ाने के लिए महा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें शहर भर में सदस्यता के लिए सदस्यता अभियान के अमित सक्सेना एवं राजीव श्रीवास्तव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव को बनाया गया है। उक्त तीनों पदाधिकारी अपने साथ अपनी टीम बना कर सदस्यता अभियान का आगाज करेंगे।
कायस्थ समाज जो कि पहले शासकीय कार्यालयों में बहुल संख्या में था पर आरक्षण व्यवस्था के चलते अब समाज की भागीदारी व्यापार वर्ग में ज्यादा हो गई है।समाज के युवाओं के लिए रोजगार के नए नए आयाम स्थापित किए जाए उसके लिए भी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भरसक प्रयास कर रही है।
आज की प्रेस वार्ता में शशिकांत भटनागर, डॉ राकेश रायजादा, राकेश सक्सेना, रविंद्र मोहन सक्सैना, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, देवशरण श्रीवास्तव, अमित सक्सेना, राजीव श्रीवास्तव, चंद्रेश श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, डॉ उदय श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, भूपेन्द्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, लकी सक्सेना, प्रदीप सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









