रितिक रोशन के साथ काम करना मेरा सपना है:एक्ट्रेस अंजू जाधव

Sep 30 2025

ग्वालियर। फिल्म अभिनेत्री एवं मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंजू जाधव ने कहा है कि उनका सपना है कि वह मशहूर अभिनेता रितिक रोशन के साथ काम करें। अंजू जाधव ग्वालियर आई और मोर बाजार स्थित अनेजा मॉल पहुंची और वहां खरीददारी की।
मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं ग्वालियर पहली बार आई हूं लेकिन शहर बहुत अच्छा है उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा की टीवी में या फिल्मों में जिसमें भी काम मिले करना चाहिए। अंजू जाधव यहां जीवाजी क्लब में आयोजित श्रीजी इवेंट एवं जीवाजी क्लब के तत्वाधान में चल रहे गरबा डांडिया में सेलिब्रिटी बनकर आई हैं जहां उन्होंने प्रतिभागियों के साथ गरबा भी किया।