गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन युवाओं को एआइ टूल्स के उपयोग की दी जानकारी

Sep 30 2025

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन ने जनरेटिव एआइ ट्रेनिंग कार्यक्रम रविवार को किया। इस प्रशिक्षण सत्र में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई तकनीकों और इसके व्यावहारिक उपयोगों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर योगेश साहू ने जनरेटिव एआइ के मूल सिद्धांतों, इसके उद्योग में बढ़ते महत्व व भविष्य में रोजगार व स्टार्टअप अवसरों पर प्रकाश डाला। ट्रेनिंग में युवाओं ने प्रश्नों के सही उत्तर देकर पुरस्कार जीते। 
इस अवसर पर आईटी कम्युनिटी हैड राज गुप्ता, आकांक्षा भदौरिया, ईशा खत्री, अंशिका शर्मा, आकाश त्रिपाठी, वरुण मिश्रा, आकाश बरुआ उपस्थित रहे।