पिकअप वाहन से 11.50 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ दो पकड़े
Sep 30 2025
ग्वालियर। सिरोल थाना पुलिस ने महेरा टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान गत रात एक पिकअप वाहन से 150 अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब को तस्कर प्याज की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा है।
पुलिस तस्करों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि यह शराब किसकी है। कहां से लाए हैं और कहां खपानी थी। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
सिरोल थाना प्रभारी गोविन्द बगौली को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध शराब की खेप जाने वाली है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मुरैना-झांसी हाईवे महेरा टोल प्लाजा के पास तुरंत थाने के सामने चेकिंग पॉइंट लगाकर तलाशी शुरू की, तो पुलिस टीम को कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार सफेद रंग का छोटा पिकअप वाहन मुरैना की तरफ से आता हुआ दिखा। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो ड्राइवर ने गाड़ी को भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन और दो आरोपियों को पकड़ लिया।
पिकअप वाहन चेक करने के दौरान प्याज की बोरियों के नीचे एमडी ब्रांड की व्हिस्की और रम के क्वार्टरों से भारी 150 पेटी इंग्लिश शराब रखी मिली। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे उपलब्ध नहीं करा पाए। पुलिस ने 150 पेटी अवैध एमडी शराब एवं छोटा पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। आरोपियों से अवैध शराब के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम विकास उर्फ राहुल पुत्र अभिलाख सिंह जायसवाल निवासी ग्राम जाजेपुरा भिण्ड, राकेश सिंह भदोरिया पुत्र हमीर सिंह भदौरिया निवासी अग्रवाल कॉलोनी बताया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









