रंगारंग कार्यक्रमों, गरबा डांडिया और प्रतियोगिताओं के साथ अग्रसेन मेला का समापन
Sep 29 2025
ग्वालियर। श्री अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में दो दिवसीय अग्रसेन मेला के दूसरे दिन रंगमहल गार्डन में कुलदेवी महालक्ष्मी, गणपति जी, कैला मैया और महाराजा अग्रसेन के दरबार आकर्षक का केन्द्र रहा। महिला एवं युवतियों ने गरबा डांडिया की अद्भुत प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। घोड़ों पर सवाल अग्रसेन जी के 18 पुत्र भी लोगों को आकर्षित कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डीडी बंसल ने की। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रदीप अग्रवाल, डॉ सतीश सिकरवार एवं रीतेश अग्रवाल थे।
सर्वप्रथम प्रतियोगिता पाक कला के नन्हे जादूगर हुई जिसमें 65 बच्चों ने भाग लिया द्वितीय प्रतियोगिता अग्रसेन दरबार की झांकी सजाओ हुई जिसमे महिलाओ ने हेंडमड फ्लावर द्रारा 18 पुत्रो के साथ दरबार सजाया और गरबा डांडिया की प्रस्तुती हुई।
कार्यक्रम में महासभा के सुरेश बंसल, रविकुमार अग्रवाल, जेसी गोयल, जगदीश मित्तल, शैलेश जैन, आशीष जैन, मनोज अग्रवाल, गोकुल बंसल, ज्योति अग्रवाल, मिनाक्षी गोयल, ज्योति गुप्ता, रेखा अग्रवाल, कीर्ति गर्ग, कविता बंसल, मोहन अग्रवाल, डॉ प्रवीण अग्रवाल, हेमंत कुमार गुप्ता, दीपक अग्रवाल, संदीप नारायण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम जैन आदि उपस्थित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









