12 चिकित्सकों को मिलेगा ब्रह्म गौरव सम्मान 5 अक्टूबर को

Sep 29 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति की महिला समिति की बैठक विनय नगर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने की। इसमें नि:शुल्क पंजीयन कराने वाली रचना गौड़, संगीता शर्मा, शशि शर्मा, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा सहित 12 चिकित्सकों को 5 अक्टूबर को ब्रह्म गौरव सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। 2 अक्टूबर तक विवाह योग्य युवक-युवतियों का नि:शुल्क ऑनलाइन पंजीयन होगा और पंजीयन कराने वालों को स्मारिका भी दी जाएगी। नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।