कै.माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर भजन संध्या एवं पुष्पांजली आज

Sep 29 2025

ग्वालियर। कै. महाराज माधवराव सिंधिया जी की 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 30 सितम्बर को श्रृद्धांजलि अर्पित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। जैसाकि हम सबको विदित है कि वर्ष 2001 में कै. महाराज माधवराव सिंधिया का एक विमान हादसे में उ.प्र. के गांव में दुखद निधन हो गया था।
 रमेश अग्रवाल व बालखाण्डे ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कै. महाराज को श्रृद्धाजलि अर्पित करने के लिए प्रात: 9 बजे अम्मा महाराज की छत्री में महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया है। सांयकाल 5 बजे प्रसिद्ध गायक वल्लरी मोघे एवं मनीष सक्सेना एवं साथी कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत कर स्वरांजली के द्वारा कै. महाराज माधवराव सिंधिया के प्रति श्रृद्धांजलि अर्पित की जाएगी।