प्राइम हॉस्पिटल द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Sep 29 2025
ग्वालियर। प्राइम हॉस्पिटल द्वारा आरोग्यम स्वास्थ्य केंद्र, सिंधिया नगर स्थित हनुमान मंदिर के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया।
इस स्वास्थ्य शिविर में एमडी फिजीशियन डॉ. जयश्री दत्ता, जनरल सर्जन एवं पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. अमित अग्रवाल, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुश गोयल और जनरल फिजीशियन डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में करीब 250 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी निशुल्क जांच व दवाएं भी उपलब्ध कराईं।
प्राइम हॉस्पिटल संचालक सोनू गुर्जर का कहना है कि ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकें। मरीजों और परिजनों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के शिविर से उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों से एक ही जगह पर परामर्श और इलाज का अवसर मिला।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









