विकास का रोड़ मैप तैयार करने भोपाल से आई टीम वार्डों में घूमी
Sep 29 2025
भितरवार। तीन वर्ष से विकास की वाट जोह रहे नगर की उम्मीदें अब पूरी हो सकती हैं। सीसी सडक़ जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे लोगों को देख नगरीय प्रशासन भोपाल से एक टीम भितरवार पहुंची। जिसने अध्यक्ष सीएमओ,उपाध्यक्ष और सीएमओ के साथ नगर में घूमकर विकास का रोड़ मैप तैयार किया। जिससे अब जल्द स्थानीय निकाय को विकास के लिए विशेष निधि मिल सकती है।
जानकारी के अनुसार पिछले तीन साल से नगरवासी सीसी सडक़ जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। वार्डों में जर्जर सडक़ें होने से लोगों की परेशानी देखते हुए सोमवार को भोपाल नगरीय निकाय प्रशासन कमिश्नर के आदेश से एक टीम सोमवार को भितरवार आई। जिसने नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल,सीएमओ रीता कैलशिया और नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव के साथ विभिन्न वार्डो में घूमकर वहां की स्थिति देखी।
इस दौरान मौजूद इन वार्डों के पार्षदों ने जर्जर मार्गों को दिखाकर टीम से सीसी सडक़ बनवाने की बात कही। और आवश्यक विकास कार्य के लिए अपने सुझाव दिए। जिस पर नगरीय निकाय भोपाल की टीम ने विकास कार्य चिन्हित किए। जिससे बहुत जल्द नगर परिषद को विकास कार्यों के लिए विशेष निधि मिल सकती है। वहीं बताते हैं। कि टीम ने नगर में अतिक्रमण को लेकर भी अधीनस्थ अधिकारियों से आवश्यक जानकारी मांगी और आवश्यक कार्यवाई के लिए दिशा निर्देश जारी किए
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









