निशुल्क कैंसर जांच एवं निदान शिविर का आयोजन

Sep 29 2025

ग्वालियर। शिवपुरी के गायत्री पार्क में तथागत फाउंडेशन शिवपुरी के सहयोग से कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान के द्वारा निशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत रविंद्र कुमार कलेक्टर शिवपुरी, डॉक्टर गुंजन श्रीवास्तव, जसवंत जाटव भाजपा जिला अध्यक्ष, आलोक इंदुरिया, प्रमोद खरेजी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
शिविर में डॉक्टर गुंजन श्रीवास्तव मेडिकल ऑंकोलॉजिस्ट, डॉक्टर निधीशा अग्रवाल नाक कान एवं गला रोग विशेषज्ञ, डॉ रजनी अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर दीपक शाक्य द्वारा कैंसर एवं डॉक्टर नीति अग्रवाल एवं डॉक्टर प्रमोद खरे ने सामान्य मरीजों का परीक्षण किया।
शिविर में मरीजों में कैंसर के लक्षण की संभावित जांच हेतु पैप स्मीयर,  बायोप्सी एवं मैमोग्राफी की जांच निशुल्क की गई। एवं अन्य जांच एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड तथागत फाउंडेशन के द्वारा रियायती दरों पर करवाई गई। इस शिविर में 150 से ज्यादा मरीज का परीक्षण किया गया। जिसमें से 12 से 15 मरीज में कैंसर के लक्षण पाए गए जिन्हें आगे के इलाज के लिए कैंसर चिकित्सालय ग्वालियर रेफर किया गया।
शिविर में कैंसर अस्पताल की टीम के द्वारा मैमोग्राफी वेन में 40 महिलाओं का स्तन कैंसर की जांच, 25 महिलाओं के गर्भाशय कैंसर की जांच के लिए परीक्षण किया गया। इसके साथ ही मुख् कैंसर एवं अन्य कैंसर के लिए 4 पंच बायोप्सी एवं 3 एफ एन ए सी के सैंपल भी एकत्रित किए गए।