मेधावी छात्रों की शिक्षा हेतु बने कोष:न्यायमूर्ति डीडी बंसल
Sep 29 2025
ग्वालियर। श्री अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में रंगमहल गार्डन में दो दिवसीय अग्रसेन मेला का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों, गरबा-डांडिया और प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डीडी बंसल ने समाज से आह्वान किया कि मेधावी किंतु आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की शिक्षा के लिए विशेष कोष बनाया जाए और सभी इसमें अपनी सामर्थ्य अनुसार सहयोग करें। उन्होंने स्वयं भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर, विधायक प्रदीप अग्रवाल, डॉ. सतीश सिकरवार और रीतेश अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता, सचिव दीपक अग्रवाल व अन्य गणमान्य अतिथियों ने मंच साझा किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









