बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था ने किया 71 छात्राओं को सम्मानित
Sep 29 2025
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्वालियर के समस्त विद्यालयों में उत्कृष्ट छात्रा सम्मान कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को कंपू स्थित संदीपनी पदमा कन्या उच्चतर माध्यम विद्यालय में आयोजित किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि डीएसपी सायबर सेल संजीव नयन शर्मा विशिष्ट अतिथि संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग अरविंद सिंह, दिनेश जैन, रविन्द्र शर्मा (विद्यालय प्राचार्य) एवं समाज सेवी पूजा चौरसिया थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रजनी शर्मा एवं आभार श्रीमती निधि शर्मा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर दिनेश जैन ने कहा कि बेटियां हमारे घर की रौनक होती है। रविन्द्र शर्मा ने कहा कि हमारे विद्यालय की होनहार छात्राओं ने विद्यालय का नाम कई बार रौशन किया है और आगे भी करेंगी। अरविंद सिंह ने कहा कि बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिदिन नए नए आयाम लिख रही है। और भविष्य में भी यह अपने माता पिता का नाम रौशन करेंगी।
संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था ने इस वर्ष 2100 छात्राओं को सम्मानित करने का संकल्प लिया है और अभी तक 400 छात्राओं को उत्कृष्ठ छात्रा सम्मान से सम्मानित किया है।
सायबर सेल डीएसपी संजीव नयन शर्मा ने छात्राओं को सायबर संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया। साथ ही सभी को उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नूपुर गोयल, रचना अग्रवाल, मुकेश शर्मा, विनोद चौरसिया सहित विद्यालय की शिक्षाएं उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









