कांग्रेस विधायक की नाकामी और अपने आपको गिरवी रखकर चुना है, सिविल अस्पताल बनवाएं
Sep 29 2025
भितरवार। नगर सरकार के मुखिया बलदेव अग्रवाल का पहली बार बल देखने को मिला। हमेशा शांत रहकर कार्य करने वाले अग्रवाल बीते रोज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सिविल हॉस्पिटल की मांग को लेकर जमकर दहाड़े उन्होंने शिविर में मंचासीन क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर के समक्ष जनता की पीढ़ा को रखते हुए कहा कि हम यहां एक्सरे मशीन के लिए नहीं आए हम सिविल अस्पताल के लिए हैं।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा पखवाड़ा एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत और नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल थे। जिन्होंने विधिवत शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने विधायक के साथ अस्पताल में एक्सरे मशीन की व्यवस्था शुरू कराई।
समारोह में उस समय खलबली मच गई। जब नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में क्षेत्रीय विधायक श्री राठौर की ओर मुखातिव होकर कहा कि इस अस्पताल में हम आप और यहां की जनता एक्सरे मशीन का लोकार्पण या उद्घाटन करने नहीं आए। यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जो सन 1984 से संचालित है। इसमें एमडी डॉक्टर भी रहे।
श्री अग्रवाल ने तीखे स्वर में विधायक श्री राठौर से कहा कि लगातार कांग्रेस विधायक की नाकामी के चलते इस भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने आपको जनता के बीच गिरवी रखकर इसलिए आपको चुना है। जिससे यहां सिविल हॉस्पिटल बन सके। उन्होंने कहा कि एक्सरा और टेक्नीशियन एक सामान्य प्रक्रिया है। जिसके लिए बीएमओ सक्षम हैं। उन्होंने विधायक से कहा कि जनता की मंशा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द सिविल अस्पताल बनाया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









