रावण ने किया सीता माता का हरण

Sep 29 2025

ग्वालियर। रामलीला समारोह समिति लश्कर की ओर से फूलबाग मैदान में रामलीला में श्रीराम की पंचवटी की लीला का मंचन हुआ। पंचवटी में श्रीराम ने कुटिया बनाकर माता सीता व लक्ष्मण के साथ निवास किया। रावण की बहन सूपर्णखा ने राम से विवाह का प्रस्ताव रखा, जिसे अस्वीकृत पाकर लक्ष्मण ने उसकी नाक-कान काट दिए। 
इसके बाद सूपर्णखा अपने भाइयों खर-दूषण के पास गई, जिन्होंने राम पर हमला किया, परंतु राम ने उनका वध कर दिया। रावण ने मामा मारीच की सहायता से सोने के मृग का वेश धारण कर सीता का ध्यान भटकाया और साधु का रूप लेकर सीता का हरण कर लिया। रास्ते में जटायु ने रावण का विरोध किया, जिससे जटायु घायल हो गया। राम-लक्ष्मण ने जटायु से घटना सुनी और सीता की खोज में वन में प्रवेश किया।
इस अवसर समिति के विष्णु गर्ग, राधेश्याम भाकर, सत्यकुमार मिश्रा, विजय गर्ग, विजय गोयल, रमेश अग्रवाल, रामनारायण मिश्रा, संजय क_ल, उमाशंकर सोनी, संजय शांडिल्य, विशाल जैन, महेंद्र भदकारिया, आरडी शर्मा, संजय जैन, सरोज मिश्रा, सपना पाल, संगीत पाल, उषा चौहान, साधना शांडिल्य आदि उपस्थित रहे।