मेला व्यापारियों का उत्पीडऩ नहीं रोका तो सामूहिक आत्मदाह करेंगे व्यापारी:महेंद्र भदकारिया

Sep 29 2025

ग्वालियर। ग्वालियर मेला व्यापारियों ने मेला प्राधिकरण द्वारा दुकानों के किराए में बढ़ोतरी, ऑनलाइन नीलामी की विसंगतियां और मेला जमीन को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों के खिलाफ ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ ने कड़ा विरोध जताया है। 
ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से हस्तक्षेप की अपील की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है, यदि उत्पीडऩ जारी रहा और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे मेला प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर सामूहिक आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
व्यापार मेला में एमपी ऑनलाइन के जरिए होगा दुकानों का आवंटन
इधर माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला में वर्ष 2025-26 में दुकानों का आवंटन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से होगा, जिसकी वेबसाइट ग्वालियर मेला. एमपीऑनलाइन. जीओवी.इन है। इस वेबसाइट के माध्यम से दुकानों का पंजीयन और आवंटन शीघ्र प्रारंभकिया जाएगा। इससे पूर्व एमपी दी ऑनलाइन के अधिकारियों द्वारा व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों को एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर दुकान आवंटन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी जाएगी। 
मेला सचिव एसबी त्रिपाठी के मुताबिक मेले में दुकानों के आवंटन के लिए ग्वालियर में एमपी ऑनलाइन के लिए प्रभारी अधिकारी आशीष सक्सेना होंगे। दुकानदार को पोर्टल पर आवेदन करते समय कोई प्रेशानी आती है तो प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।