यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है-अभय चौधरी

Sep 29 2025

ग्वालियर। भाजपा के गुप्तेश्वर महादेव मंडल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी विषय पर एक मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अभय चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के मंत्र पर जोर देते हुए कहा कि यह स्थानीय उद्योगों, व्यापार और कारीगरों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और इस अभियान में युवा पीढ़ी की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महामंत्री विनय जैन ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान आर्थिक आजादी का मार्ग है। उन्होंने शहर के हर नागरिक से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और देश की शक्ति व स्वाभिमान को मजबूत करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मंच पर राकेश माहौर, महेंद्र सोलंकी, हरिपाल, राकेश कुशवाह, वीरेंद्र खटीक, आनंद शर्मा, चंद्रप्रकाश सिकरवार, श्रीमती पूनम गंगोटिया, बल्ली राठौर, राकेश सेन, विनय शर्मा, अनिल परमार, नारायण पिरोनिया, बीपी सिंह तोमर, विक्की जैन, दीपक जोशी, श्रीमती प्रीति थोराट, श्रीमती बबीता तोमर, महेश खत्री, प्रहलाद प्रजापति, रितुराज शर्मा, भव्वव,  सहित नवीन चौधरी जिला मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे।