यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ने जयंती पर भगतसिंह को याद किया

Sep 29 2025

ग्वालियर। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया गया। यूथ हॉस्टल्स तिराहा स्थित शहीद त्रिमूर्ति सर्किल पर हुए कार्यक्रम में संरक्षक पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता एवं पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संस्था के राज्य उपाध्यक्ष व सचिव रामनारायण मिश्रा और चेयरमैन शैलेंद्र माहौर ने भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि मात्र 23 वर्ष की आयु में भगत सिंह ने क्रांति की मशाल जलाकर देश में आजादी की अलख जगा दी। कार्यक्रम में सुनील राय, भूपेंद्र शर्मा, संजू कुरुसानी, जयदेव गुप्ता, रविंद्र राजपूत, रवि आनंद गौड़, शैलेंद्र यादव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।