अध्यक्ष संगीता, उपाध्यक्ष रश्मि गेड़ा व कोषाध्यक्ष कविता गेडा चुनी गई
Sep 29 2025
ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य महिला सभा बृहतर ग्वालियर का निर्वाचन अध्यक्ष दिलीप तपा, महामंत्री घनश्याम कंथरिया की देखरेख में सम्पन्न हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता खरया के आग्रह पर महासभा के राष्ट्रीय मुख्य चुनाव अधिकारी आरएन बड़ेरिया, रामनिवास छिरौल्या, सुमन रुसिया, भारत निवास कुरेले ने चुनाव से पहले चुनावी टीम को प्रशिक्षण दिया। मीडिया रूपेश खंताल तीर ने प्रेस को बताया कि श्री गहोई वैशय महिला सभा बृहतर ग्वालियर निर्वाचन जैन छात्रावास में दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक सम्पन्न हुए। जिसके परिणाम निकाल गए।
परिणामों में अध्यक्ष श्रीमती संगीता (रानी बेडऱ) 264 मत, उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गेड़ा 302 मत, मंत्री श्रीमती अलका पहारिया 252 मत, कोषाध्यक्ष श्रीमती कविता गेडा 288 मत, उपमंत्री श्रीमती रश्मि डेंगरे 314 मत, प्रचार मंत्री श्रीमती नमिता पिपरसेनिया 252 मतों के साथ विजय हुई। कार्यकारिणी सदस्य का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।
इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता खरया, श्रीमती प्रगति रावत, श्रीमती आशा सेठ, अनिल नीखरा, सियाराम निगोती, हरिशंकर तपा, श्रीमती उर्वशी रेजा, श्रीमती शालिनी बिलैया, श्रीमती रचना पहारिया, श्रीमती सोनिया बिलैया, श्रीमती ज्योति मोदी, श्रीमती सुनीता रूसिया उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









