गरबा महोत्सव में फिल्म अभिनेत्री इशिता राज बनी आकर्षण का केंद्र

Sep 28 2025

ग्वालियर। श्रीजी इवेंट्स एवं जीवाजी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में गरबा डांडिया का तीन दिवसीय ग्रैंड फिनाले महोत्सव जीवाजी क्लब के गेट नंबर 3 पर प्रारंभ हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अशोक सिंह थे। वहीं विशेष अतिथि भाजपा नेता रामेश्वर सिंह भदोरिया एवं सुधीर गुप्ता थे। वही सेलिब्रिटी में फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल इशिता राज आकर्षण का केंद्र रहीं। 
बॉलीवुड से पधारी अभिनेत्री इशिता राज ने चर्चा करते हुए बताया मेरा बचपन से ही एक सपना था फिल्म इंडस्ट्रीज में आना यदि मुझे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिले तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नितिन अग्रवाल ने बताया कि हमारे इस गरबा डांडिया महोत्सव में 427 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं और हम भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में प्रथम विनर को सोने की अंगूठी दी जाएगी वही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ ही आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। 
वहीं इस महोत्सव में आई एकप्रतिभागी ने बताया कि हम पिछले 40 दिन से प्रैक्टिस कर रहे हैं और इस गरबा डांडिया महोत्सव में बहुत आनंद आ रहा है।