कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा नवरात्रि पर कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन

Sep 28 2025

ग्वालियर। समाजसेवी संस्था कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा माँ के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति के पर्व नवरात्रि पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय, काशीपुरा, ठाठीपुर मे कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा कन्या पूजन के साथ ही विद्यालय के समस्त बच्चों को उपहार वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालयीन शिक्षकों, स्टाफ संस्था सदस्यों ने बच्चों के साथ भंडारा, प्रसादी वितरण के साथ किया। 
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, सचिव कंचन राव, संगठन मंत्री ऋषि जैन, हेमलता राव, एडवोकेट ममता जादौन, सिया सिकरवार आदि सदस्य उपस्थित थे।