रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर की सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला विद्यालयों में संपन्न
Sep 28 2025
ग्वालियर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मामा का बाजार लश्कर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीवाजीराव लश्कर मैं प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण अंतर्गत सीपीआर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का संचालन रेडक्रॉस सोसायटी ग्वालियर के डॉ. एसडी शर्मा ने किया। उन्होंने छात्रों को बताया की सीपीआर एक आपातकालीन जीवन रक्षक तकनीक है जो हृदय गति रुकने, पानी में डूबने, दम घुटने, बिजली का झटका लगने, जहरीली गैस के प्रभाव अथवा स्वसन रुक जाने जैसी परिस्थितियों में व्यक्ति को जीवनदान दे सकती हैं।
डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि जब किसी व्यक्ति की सांस एवं धडक़न अचानक बंद हो जाए तब तुरंत सीपीआर देना चाहिए। उनके सीने पर 1 मिनट मे 30 बार दबाव चेस्ट कंप्रेशन एवं 2 बार कृत्रिम स्वसन माउथ टू माउथ ब्रीदिंग देना आवश्यक होता है अगर व्यक्ति की स्वास अगर चल रही है इस प्रक्रिया से मस्तिष्क और हृदय तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बनी रहती है और व्यक्ति के जीवन बचाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
प्रशिक्षण के दौरान सभी छात्रों को एसडीइआरएफ की टीम द्वारा डमी मॉडल पर सीपीआर का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। जिससे उन्होंने छाती पर दबाव देने की सही गति और गहराई सीखी। छात्रों को दुर्घटना के समय किसी व्यक्ति का खून बह रहा हो तो उसको फस्र्ट एड प्रदान करने के बारे में भी बताया गया एवं पट्टी करने की विधियों के बारे में समझाया गया। एसडीइआरएफ के द्वारा फायर के बारे मे बच्चो को बचाव की बाते बताई गई। छात्रों में इस प्रशिक्षण को लेकर विशेष उत्साह देखा गया उनके द्वारा ध्यानपूर्वक कार्यशाला को लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 650 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। रेडक्रॉस सोसाइटी का यह प्रयास छात्रों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा बल्कि उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदारी और जीवन रक्षा कौशल सीखने का अवसर भी प्रदान किया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर के नवल किशोर शुक्ला एवं सुरेंद्र कुशवाह, प्राचार्य डॉक्टर मुकेश सक्सेना एवं प्राचार्य वीरेंद्र कुमार निगम, शमशाद खान, अफाक हुसैन, मोहन लाल पाठक, कमांडर गोविन्द शर्मा, भानू सिंह तोमर, रविन्द्र दुबे, अंकित शर्मा, कौशल त्रिपाठी, स्कूल के छात्र -छात्राओं एवं स्कूल के टीचर्स उपस्थिति रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









