समय पर जांच से हो सकता है कैंसर काबू: डॉ. गुंजन
Sep 28 2025
ग्वालियर। कैंसर लाइलाज नहीं है, बशर्ते इसकी समय पर जांच करवाई जाए। यह बात कैंसर अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग की चिकित्सक डॉ. गुंजन श्रीवास्तव ने समर्पण मनोरमा द्वारा आयोजित नि:शुल्क मैमोग्राफी टेस्ट शिविर में कही। उन्होंने कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कैंसर के अधिक मामले लापरवाही और जीवनशैली में बदलाव के कारण सामने आते हैं। नियमित के जांच और दिनचर्या में सुधार से इस बीमारी से बचाव संभव है।
इस मौके पर कॉलेज ऑफ लाइफ साइंस की निदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने गांवों तक ऐसे कैंप आयोजित करने की आवश्यकता बताई। पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने संस्था की गतिविधियों की सराहना की। शिविर में डॉ. अनीता अग्रवाल ने 48 महिलाओं की जांच की, जिनमें से 42 ने मैमोग्राफी टेस्ट कराया।
वहीं डॉ. मोनिका यादव ने 55 लोगों की आंखों की जांच कर 19 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया। इस अवसर पर कविता सोनी, जीडी लड्ढा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









