श्रीरामलीला में संस्था ने नवजात कन्याओं का पूजन किया

Sep 29 2025

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की वार्ड 18 की अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी द्वारा पंडित दीनदयाल नगर स्थित प्रांगण में इन दिनों चल रही श्री रामलीला समारोह के मंच पर कन्यापूजन कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व साडा अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह ने कन्याओं को टीका लगाकर चुनरी उड़ाई एवं  रामलीला समिति के रणविजय सिंह कुशवाह एवं नरेंद्र साहू एवं बनवारी श्रीवास्तव ने उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किए। 
इस अवसर पर संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि हम धन्यवाद देते है श्री रामलीला समिति का जिन्होंने हमारे इस पुनीत कार्य को एक बड़े धार्मिक मंच पर करने का अवसर दिया जिसमें सर्वप्रथम भगवान श्रीराम की आरती के पश्चात हमारी संस्था ने नवजात कन्याओं का आज पूजन किया।
इस अवसर पर मधु शर्मा, डॉ सोनम शर्मा, सीमा शर्मा, गिर्राज विंध्या, गिर्राज शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, बनवारी श्रीवास्तव, पंकज द्विवेदी, कपिल शर्मा, डॉक्टर अखिलेश उपाध्याय, अखिलेश तिवारी, नीतू तोमर, लता राठौर, माधवी साहू, ज्योति राठौर उपस्थित रहीं।