कल्पना विश्व सत्य सनातन संघ की अध्यक्ष बनी

Sep 28 2025

ग्वालियर। अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित भदौरिया, कार्यवाहक गोविंद नारायण महंत की अनुशंसा और प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से श्रीमती कल्पना शर्मा को अखिल विश्व सत्य सनातन संघ ग्वालियर प्रकोष्ठ की महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपने मनोनयन पर कल्पना शर्मा ने सभी ज्येष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।