गरबा एवं डांडिया के साथ अग्रसेन मेला शुरू
Sep 28 2025
ग्वालियर । श्री अग्रवाल महासभा द्वारा दो दिवसीय अग्रसेन मेला का शुभारंभ रंगमहल गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं एवं गरबा डांडिया की प्रस्तुति के साथ हुआ। मेला का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जीएसटी की संयुक्त आयुक्त मिक्की अग्रवाल ने कुलदेवी महालक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। विशिष्ट अतिथि अग्रवाल सेवा न्यास के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, अग्रमिलन ग्रेटर के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू गोयल थे।
शाम के सत्र में विशेष अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता रहीं। महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, विशिष्ट अतिथि सांसद अशोक सिंह एवं विधायक सतीश सिकरवार द्वारा, महासभा के तीन को पूर्व अध्यक्षों विष्णु जैन, हरीबाबू गोयल एवं अशोक गोयल के अलावा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। साथ ही विजयी प्रतियोगिताओं पुरस्कृत किया गया। इसके पहले शहर में पहली बार आयोजित श्रीजी अग्र लाइव कुकिंग प्रतियोगिता देखने लायक रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









