250 वर्ष पुराने गणेश बाग मंदिर के लिए शिला पूजन यज्ञ आज से
Sep 27 2025
ग्वालियर। एबी रोड, रामाजी का पुरा स्थित 250 वर्ष से ज्यादा पुराना गणेश बाग मंदिर अब नए स्वरूप में नजर आएगा। 11 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर का पुनर्निर्माण आज रविवार 28 सितंबर से शुरू होगा। पुनरोद्धार के बाद यह मंदिर 40 फीट ऊंचा भव्य स्वरूप धारण करेगा और देशभर में सामाजिक, आध्यात्मिक चेतना, शिक्षण एवं प्रशिक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा।
शिला पूजन यज्ञ संयोजक जगदीश अरोरा, गणेश बाग मंदिर समिति के सदस्य पप्पू वर्मा एवं मध्य भारत शिक्षा समिति के प्रबंधकारिणी सदस्य कल्याण सिंह कौरब ने पत्रकारों को बताया कि 20 हजार स्क्वायर फीट में बनने वाले इस मंदिर का पुनर्निर्माण जन सहयोग से होगा। उन्होंने बताया शिला पूजन यज्ञ का शुभारंभ 28 सितंबर को सुबह 9 बजे होगा। अतिथि पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु राजकुमार आचार्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि यह यज्ञ हर रविवार को सुबह 9 से 10 एवं 10 से 11 बजे तक दो पालियों में होगा। भगवान गणेश के अलावा नवग्रह और हनुमान जी का मंदिर दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









