आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न

Sep 27 2025

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह बात आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन बाल भवन में आयोजित जिला कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक रणवीर सिंह रावत ने मुख्य वक्ता के रूप बोलते हुए कही।
भाजपा प्रदेश महामंत्री रनवीर सिंह रावत ने कहा कि यदि हर नागरिक लोकल को वोकल बनाने का संकल्प ले, तो भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को आत्मनिर्भर भारत अभियान की रीढ़ बताते हुए कहा कि युवा वर्ग को स्टार्टअप और नवाचार की दिशा में बढऩा होगा और महिलाएं स्वरोजगार को अपनाकर समाज को नई ऊर्जा देंगी।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। इसका उद्देश्य गाँव-गाँव तक स्थानीय उद्योग, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि लोकल को वोकल बनाना और भारतीय उद्योग, कृषि व स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक योजना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है। वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना की दवा का निर्माण कर अपने देश के लोगों तथा दुनिया के देशों को निशुल्क सप्लाई कर मानव जीवन की रक्षा कर स्वदेशी का झंडा बुलंद किया था। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प अभियान के जिला संयोजक रामेश्वर भदौरिया ने इस अभियान की भूमिका विस्तार से सबके सम्मुख रखी।
कार्यशाला में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शर्मा,  अभय चौधरी, देवेश शर्मा, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जितेंद्र सिंह गुर्जर, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश शेखावत, दीपक शर्मा, विनय जैन, विनोद शर्मा राजू पलैया, धर्मेंद्र तोमर, राजू सेंगर, सीपी मिश्रा, बिरजू शिवहरे के अलावा मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प अभियान की मंडल टोली के सदस्य मौजूद थे।