विधायक डॉ. सिकरवार ने वार्ड 28 में सडक़ निर्माण के लिये किया भूमिपूजन
Sep 27 2025
ग्वालियर। क्षेत्र का विकास व प्रगति मेरा लक्ष्य है और जन आकांक्षाओं को दृष्टिगत् रखते हुये विकास कार्यों को गति देने का काम किया जा रहा है यह विचार 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने वार्ड 28 के मदन इलेक्ट्रिकल्स से सब्जी मण्डी कुम्हरपुरा होते हुये शिवाजी पार्क तक डामरीकरण सडक़ निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में आमजनों के बीच व्यक्त किये। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया के साथ भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा विधायक डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि लम्बे समय से इस क्षेत्र के नागरिक सडक़ निर्माण की मांग कर रहे थे। जनता की मांग को देखते हुये आज सडक़ निर्माण के लिये भूमिपूजन किया गया है, हम क्षेत्र के समग्र विकास के लिये कृत संक्लपित है और इस दिशा में जन भावनाओं के अनुरूप काम को तेजी से गति दे रहे है। क्षेत्र में आम आदमी को शुद्ध पेयजल मिले, स्वच्छता रहे, इस पर हम तत्परता से काम कर रहे है और हम इन कार्यो पर नजर बनाये रखते है।
इस मौके पर देवेन्द्र चौहान, मोहन पालिया, वीणा भारद्वाज, सुधीर मण्डेलिया, आबिद नकवी, अशोक सुमन, सुरेश वाजपेई, राजेश तोमर, नरेश लोधी, गोपाल चौधरी, प्रीति शर्मा, लाल सिंह, सरनाम बराहदिया, मुरारी लाल प्रजापति, पप्पू पंडित, ललिता प्रसाद मिश्रा, पंचम भदौरिया, भगवान दास पाल, सुंदर अहिरवार, विशाल बागरी, दयाशंकर खटीक देवानंद ऐश्वार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









