थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन का गरबा डांडिया ऑन द डांस फ्लोर

Sep 27 2025

ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कॉलोनी समुदाय भवन मैदान परिसर में गत रात नवरात्रि गरबा महोत्सव का कार्यक्रम थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन समाजसेवी संस्था द्वारा महिला प्रतिभागियों के लिए निशुल्क आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग की लगभग 150 महिलाएं/ बालिकाएं सम्मिलित हुई। गरबा महोत्सव में 300 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ जगदम्बा की आरती  मुख्य अतिथि डॉ. वीके माहेश्वरी, प्रवीण भारद्वाज, आदित्य सिंह भदोरिया, डॉ. केशव पांडे, प्रदीप शर्मा, भूपेन्द्र कांत एवं आकाश मिश्रा द्वारा की गई।