मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत की गई थाना कोतवाली में कार्यवाही

Sep 27 2025

ग्वालियर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाया जा रहा महिलाओं की सुरक्षा हम समानता हेतु विशेष अभियान मैं हूं अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव के मार्गदर्शन में, एएसपी विदिता डागर, एएसपी श्रीमती सुमन गुर्जर, सीएसपी किरण अहिरवार के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोहिया बाजार में एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय कठ्ठल के सहयोग से थाना प्रभारी कोतवाली मोहिनी वर्मा, महिला थाना प्रभारी रश्मि भदोरिया द्वारा लोडिंग वाहन एवं ऑटो चालको को समाज में फैली कुरीतियों जैसे नशा दहेज प्रथा भ्रूण हत्या शिक्षा, अशिक्षा, साइबर अपराध आदि को दूर करने जानकारी दी गई सभी को हेल्पलाइन नंबर के संबंध में जानकारी दी गई एवं पंपलेट वितरण किया है लोडिंग वाहन एवं ऑटो पर पंपलेट पोस्टर चिपका कर मैं हूं अभिमन्यु अभियान प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया गया।