संभागीय डांडिया नृत्य संस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए फिल्मी अभिनेता

Sep 27 2025

ग्वालियर। कैलारस-नवदुर्गा महोत्सव के अवसर पर नवम दिनों में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम डांडिया नृत्य आयोजन में फिल्मी कलाकार स्वदेश बैरी और भी कई निर्देशक व डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, आयोजन में शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजक रोविन निक द्वारा ग्वालियर गरबा महोत्सव डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंमरेज स्पीकिंग इंग्लिश इंस्टिट्यूट के संचालक अभिषेक सिंह ने कहां कि ऐसे आयोजन समय-समय पर शहर की लोकप्रियता एवं ग्वालियर शहर की संस्कृति को देखते हुए होते रहने चाहिए और कई नई प्रतिभाओं को ऐसे आयोजनों में भाग लेना चाहिए।
इसी कड़ी में स्वदेश बैरी ने कई नृत्य कलाकारों को गरबा डांडिया नृत्य करते हुए कई प्रतिभाशाली नन्हे मुन्ने कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए देखा और तारीफ की के शहर में ऐसे आयोजन संस्कृति पर आधारित होते रहने चाहिए। ग्वालियर शहर वैसे भी कलाकारों का जन्म स्थल कहलाता है कई प्रतिभाएं ग्वालियर से जननी है जो मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से लेकर और भी कई मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने एक युवा कलाकार रोहित जगा को ऑडियंस में से फस्र्ट प्राइज के लिए चुनकर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।