दो दिवसीय अवेयरनेस सैशन एवं जांच शिविर का आयोजन हुआ
Sep 27 2025
ग्वालियर। भारतीय सीमा तिब्बत सीमा बल शिवपुरी के तत्वाधान मे कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र ग्वालियर द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजीव संगवारिया द्वारा लगभग चार सौ की संख्या में महिलाओं और पुरुष जवानों को उनके परिवारजनों के साथ कैंसर से बचाव, कैंसर के कारण, कैंसर की जांच व कैंसर से बचाव तथा कैंसर के प्रति अपनी रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने वाली टीकाकरण की प्रक्रिया (वैक्सीनेशन)के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया।
शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक श्रीमती डॉ मोनिका दीवान ने महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर, सर्विक्स कैंसर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया व उनके द्वारा जांच की गई।तथा इसी क्रम में नाक और गला विशेषज्ञ डॉ मेगा साहू व डॉ अश्वनी बघेल ने सभी प्रकार के केसर (मुंह में पुराने छाले,सही न होने वाले घावों,त्वचा में होने वाले कैंसर के) बारे में बचाव व जांचों के बारे में बताया। शिविर में कैंसर अस्पताल की टीम के द्वारा मैमोग्राफी वेन में 40 महिलाओं की जांच व 60 महिलाओं के पेप्समियर की जांच निशुल्क की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









