वल्र्ड फार्मासिस्ट डे पर बनी रणनीति, ग्रेड-पे सुधार की उठी मांग

Sep 27 2025

ग्वालियर। स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई द्वारा वल्र्ड फार्मासिस्ट डे का आयोजन किया गया। इसमें भविष्य की रणनीति तैयार करते हुए ग्रेड-पे सुधार, संविदा नियमितीकरण, फार्मेसी संचालनालय का निर्माण, पदनाम सुधार आदि मुद्दों पर चर्चा कर आगामी संगठनात्मक रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार गौतम प्रांतीय संगठन मंत्री ने की। मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह भदौरिया विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ रहे। एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री कमल नौटिया, वीरेंद्र गर्ग ने बताया कि पुरानी जिला समिति को भंग कर नवीन जिला समिति का गठन किया गया है जिसका अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत को बनाया गया है। 
कार्यक्रम में महेंद्र जैन, मयंक चतुर्वेदी, मनीष किरार, मयंक सिंह, प्रशांत वर्मा, संजय सिंह, मनोज शाक्यवार, देवेंद्र तोमर, मनीष चौहान, मनोज कुशवाहा, रिचा रावत, नसीम खान, सपना शर्मा सहित अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे।