दो दिवसीय भव्य अग्रसेन मेले का शुभारम्भ आज से

Sep 26 2025

ग्वालियर। श्री अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य अग्रसेन मेला 2025 का आयोजन  रंगमहल गार्डन में शुरू हो रहा है। मेला का शुभारंभ 27 सितम्बर को दोपहर एक बजे संयुक्त जिलाधीश जूही गर्ग एवं जीएसटी की संयुक्त आयुक्त मिक्की अग्रवाल द्वारा किया जाएगा।
 यह जानकारी देते हुए महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल एवं महामंत्री रवि कुमार गर्ग ने बताया कि मेला के प्रथम दिवस शनिवार 27 सितंबर को दोपहर एक बजे कुलदेवी महालक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन जी के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पूजा अर्चना के साथ मेला का विधिवत शुभारंभ होगा। इस दिन महिला एवं बच्चों की कई आकर्षक प्रतियोगिताओं होंगी। साथ ही गरबा डांडिया की रंगारंग प्रस्तुति देखने को मिलेगी। विजेता प्रतिभागियों को सायंकाल पुरस्कार वितरण महापौर डॉ. शोभा सिकरवार करेंगी। गार्डन में अग्रसेन जयंती महोत्सव को भव्य स्वरूप देने हेतु शुक्रवार को रंगमहल गार्डन में श्री अग्रवाल महासभा द्वारा वृहद एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासभा की कार्यकारिणी, संयोजक मंडल, आयोजन समिति एवं सभी 90 प्रतियोगिता संयोजिकाएँ उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।
बैठक में प्रत्येक सदस्य को उनका कार्यभार सौंपा गया तथा आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई और सभी पदाधिकारी समाज के प्रत्येक बंधु को जोडऩे व कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सभी पदाधिकारी दिन-रात प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर जेसी गोयल, जगदीश मित्तल, ज्योति अग्रवाल, अंजू, शैलेश जैन, गोकुल बंसल, मनोज अग्रवाल बाबा, आशीष जैन, ज्योति गुप्ता, विनय अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, कीर्ति गर्ग, दीप्ती सरावगी, ललिता बंसल, सतीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।