डबरा में मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के लॉकर में रखा 4.5 करोड़ रुपए का सोना नकली निकला
Sep 26 2025
ग्वालियर। ग्वालियर जिले की डबरा तहसील स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में असली सोने को बदले नकली रखने का बड़ा घोटाला सामने आया है। कंपनी की ऑडिट के दौरान पता चला कि 26 ग्राहकों का 4 किलो 380 ग्राम असली सोना बदलकर नकली रख दिया गया। गायब सोने की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपए आंकी गई है। वही मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर को पुलिस की सुपुर्दगी की में भी दिया गया है। जिन पर प्रबंधन ने संदेह जाहिर कर रहा है।
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक ग्राहक अपना सोना लेने पहुंचा। जांच में पता चला कि उसका सोना नकली था इसके बाद कंपनी ने आठ लॉकरों की जांच की तो इस तरह 26 पैकेज नकली पाये गए। घटना की जानकारी मिलते ही विजिलेंस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। इस पूरे घोटाले में असिस्टेंट मैनेजर विकास शर्मा और मैनेजर चंद्रभान कुशवाह को प्राइम सस्पेक्ट माना जा रहा है।
आपको बतादें की नगर के मुख्य चौराहे पर न्यायालय के बगल से मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड संचालित है। यह कंपनी सोने को गिरवी रखकर गोल्ड लोन देने का कार्य करती है। बड़ी संख्या में लोग सोना रखकर लोन प्राप्त करते हैं। प्रबंधन ने अब जब ऑडिट किया और ग्राहक के आने पर कुछ गोल्ड को निकाल कर चेक किया। तो उनके होश उड़ गए पता चला कि वह पैकेट में रखा सोना नकली था पैकेट के अंदर नकली सोना होने से पूरा प्रबंधन, विजिलेंस सहित ऑडिट टीम सकते में आ गई। देखते ही देखते सोने के अन्य पैकेटों को भी चेक किया गया। प्रबंधन ने आठ लॉकरों में से 26 पैकेट को चेक किया तो वह नकली पाए गए।
नकली पैकेट होने से मामला काफी पेचीदा हो गया तत्काल एरिया मैनेजर से लेकर विजिलेंस के अधिकारियों ने वरिष्ठ प्रबंधन को मामले से अवगत कराया। जब सूची बनाई गई तो 26 लोगों का लगभग 4 किलो 380 ग्राम गोल्ड असली की जगह नकली हो गया। चार करोड़ से अधिक का घोटाला और गड़बड़ी की जानकारी लगते ही पूरे प्रबंधन में हडक़ंप मच गया। वह लोग सिटी थाने पहुंचे और सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल को मामले से अवगत कराया।
इस पूरे मामले में जो जानकारी निकल कर आ रही हो उसके अनुसार एक माह पहले भी कंपनी में ऑडिट हुआ था पर मामला उजागर नहीं हो पाया था। इस पूरे घोटाले में असिस्टेंट मैनेजर विकास शर्मा और मैनेजर चंद्रभान कुशवाह को प्राइम सस्पेक्ट माना जा रहा है। क्योंकि लॉकर की चाबी इन दोनों लोगों के पास ही रहती थी और दोनों की चाबी लगने के बाद ही लॉकर खुलता था। प्रबंधन ने दोनों को सिटी पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है।पुलिस इनसे भी पूछताछ करेगी।
बताया जा रहा है कि इस फाइनेंस कंपनी में लगभग 11 करोड़ का सोना रखा हुआ था जो क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों का था। कई लोग ऐसे भी थे जो इस बात से संतुष्ट थे कि उनका सोना नहीं गया है।
ग्राहकों की लगी कंपनी के दफ्तर के बाहर भीड़
फाइनेंस कंपनी से जेवर गड़बड़ी के मामले की जानकारी जैसे ही कंपनी के ग्राहकों को लगी तो देखते ही देखते। ग्रामीण अंचल के आसपास के क्षेत्र से आए लोग मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के दफ्तर के बाहर और थाने पहुंच गए। लोगों के मन में यही शंका थी कि आखिर अब उनके जेवरात का क्या होगा वह कैसे अपने खून पसीने की कमाई का जेवर वापस पा पाएंगे।
इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी से 4 किलो से अधिक के असली सोने को नकली सोने में बदल दिया गया है। कंपनी के अधिकारी आवेदन लेकर आए हैं। मामले में पूरी जानकारी ली जा रही है। गड़बड़ी में अंदर के लोगों की भूमिका संदेह के घेरे में है। मामले की जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









